मध्य प्रदेश के सियासी खींचतान का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने दिया कल शाम 5 बजे तक फ्लोर टेस्ट कराने का आदेश

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में जारी सियासी गहमा-गहमी के बीच आज सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ को कल सदन में बहुमत साबित करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा बहुमत साबित करने की कार्यवाही शुक्रवार की शाम 5 बजे तक पूरी हो जानी चाहिए। यह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दिया। अदालत ने दो दिन तक हुई सुनवाई के बाद कहा कि राज्‍य में अनिश्चितता की स्थिति को फ्लोर टेस्‍ट करवाकर दूर किया जाए। अदालत ने यह भी कहा कि अगर कांग्रेस के 16 बागी विधानसभा आना चाहें तो उनका आना सुनिश्चित हो। विधानसभा में फ्लोर टेस्‍ट के लिए हाथ उठाकर वोटिंग होगी। ( मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से )