IPL अब 15 अप्रैल से ....

नई दिल्ली। 29 मार्च से शुरू होने वाले मशहूर 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट आईपीएल की शुरुआत की तारीख अब आगे बढ़ा दी गई है। ताज़ा जानकारी के अनुसार अब आईपीएल के मैच 15 अप्रैल से आरंभ होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बीसीसीआई ने बिना दर्शकों के मैच कराये जाने की बात कही थी। इसी के बाद फ्रेंचाइजी ने कुछ समय भी मांगा था। फ्रेंचाइजी विचार कर रहे थे। क्योकि कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लगातार खबरें आ रहीं थीं। इसके अलावा कई राज्यों में अलर्ट कर दिया गया था। इसी के बाद अब आईपीएल की तारीखों को आगे बढ़ा दिया गया है और इसका निर्णय बीसीसीआई ने लिया है। अब आईपीएल 15 अप्रैल से खेला जाएगा।