कोरोना से देश में हुई पहली मौत की पुष्टि, कर्नाटक में बुजुर्ग मरीज की मौत

ग्वालियर। कर्नाटक के कलबुर्गी से कोरोना वायरस से पीड़ित एक बुजुर्ग की मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग मरीज साऊदी अरब से लौटा था और दो जांचे कराये जाने के बाद मृतक के कोरोना वायरस से पीड़ित होने की पुष्टि की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देश का पहला ऐसा मामला है जिसमें कोरोना वायरल पीड़ित की मौत हुई है। बताया जा रहा है देश में अब तक कुल 74 मरीज कोरोना से पीड़ित मिले हैं। वहीं WHO ने कोरोना को महामारी माना है।