दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट में MP का विजयी आगाज, CG को 84 रनों से रौंदा

ग्वालियर। निशक्तजन खेल एवं कल्याण समिति के तत्वाधान में फिजीकली चैलेन्जड क्रिकेट एसोसिएशन आॅफ इण्डिया द्वारा 6 मार्च से 8 मार्च तक अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इन्दौर में देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के क्रिकेट स्टेडियम में किया जा रहा है। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच छत्तीसगढ व मेजबान मध्य प्रदेश के बीच खेला गया । जिसमें मध्य प्रदेश की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने छत्तीसगढ की टीम को 84 रन के विशाल अंतर से हराकर प्रतियोगिता में जीत से आगाज किया। इसके साथ ही प्रतियोगिता का दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच खेला गया। जिसमें राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को हराया। इंदौर के देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय मैदान पर चल रही अखिल भारतीय मध्य क्षेत्रीय देवी अहिल्याबाई दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ देवी अहिल्या बाई विश्वविद्यालय की कुलपती डाॅ. रेनू जैन द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के पहले मैच में छत्तीसगढ ने टाॅस जीतकर गंेदबाजी करने का फैसला लिया। जिसमें मध्य प्रदेश की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 159 रनो का स्कोर खडा किया इसमें मध्य प्रदेश के बल्लेबाज योगेन्द्र भदौरिया 103 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ की टीम मात्र 75 रन बनाकर ही आॅलआउट हो गई। जिसमें मध्य प्रदेश की टीम ओर से अर्शलीन भाटिया ने तीन ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट और संजीव शर्मा ने 4 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके। मैन आॅफ द मैच योगेन्द्र भदौरिया को चुना गया। कांटे की टक्कर में राजस्थान ने उत्तर प्रदेश को हराया प्रतियोगिता का दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और राजस्थान के बीच खेला गया । जिसमें राजस्थान ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 125 रन बनाये। जबाव में उत्तर प्रदेश की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना पाई। जिसमें राजस्थान की ओर से अजय कुमार ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिये। मैन आॅफ द मैच राजस्थान के इकबाल खान रहे। कल दिनांक 7 मार्च को पहला मैच उत्तर प्रदेश कर्नाटक के बीच खेला जायेगा तथा दूसरा मैच मध्य प्रदेश व गुजरात के बीच खेला जायेगा।