ग्वालियर की रेसलर रानी राणा ने किया कमाल
ग्वालियर। जिले की रेसलर रानी राणा ने कमाल कर दिया है। रानी ने यूनिवर्सिटी खेलों इंडिया गेम्स में गोल्ड मैडल हासिल किया है। उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर में खेले गए फाइनल में रानी ने गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी की रेसलर जीविका को हराकर गोल्ड मैडल जीता। यहां बता दें आल इंडिया यूनिवर्सिटी के सुपर 8 पहलवानों में रानी अपना स्थान बनाने में कामयाब रहीं। रानी, प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी जलंधर से खेलतीं हैं।
रानी राणा जिले के जखौरा गांव की रहने वाली हैं। इससे पहले रानी राणा लगातार 2 बार एमपी राजस्थान महिला केसरी का खिताब जीत चुकी है। जीवाजी यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान रानी चार साल तक ऑल एमपी यूनिवर्सिटी की चेम्पियन रहीं हैं।