ग्वालियर : महाराष्ट्रीय मुक्तिधाम के नवनिर्मित प्रवेश द्वार का लोकार्पण

ग्वालियर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र चेतना एवं उत्कर्ष मंडल के तत्वावधान में महाराष्ट्रीय मुक्तिधाम में नवनिर्मित द्वार का लोकार्पण किया गया। लोकार्पण बाल्मिकी समाज के अग्रणी समाजसेवी चिता सज्जक श्याम गोपाल भगत जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्याम गोपाल भगत जी का सम्मान सांसद विवेक शेजवलकर द्वारा किया गया। द्वार का जीर्णोद्धार अग्निहोत्री परिवार द्वारा अपने पिता स्व रामचंद्र रामेश्वर अग्निहोत्री एवं माताश्री कमलाजी की याद में कराया गया।