ग्वालियर : राज्यस्तरीय मिस्टर एम.पी. बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप-2020 जीवाजी क्लब में 16 फरवरी को

ग्वालियर। युवाओं को व्यायाम और खेल संस्कृति से जोड़ने के लिए आगामी 16 फरवरी को जीवाजी क्लब में राज्यस्तरीय मिस्टर एम.पी. बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2020 का भव्य आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया, जीवाजी क्लब के सचिव डॉ. नीरज कौल और संयोजक मनोज पाठक ने संयुक्त रूप से दी। शुक्रवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि जीवाजी क्लब एवं ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित ये चैंपियनशिप राज्य शरीर सौष्ठव संस्था उज्जैन के तत्वाधान में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप में प्रदेश के 36 जिलों के करीबन 250 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर खिलाड़ी संगीत की धुन पर मांसपेशियों का महायुद्ध प्रदर्शित करेंगे। इस चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों के विजयी प्रतिभागियों को 2 लाख रुपये के नगद पुरुस्कार बांटे जाएंगे। ये प्रतियोगिता 10 वजन वर्गों में आयोजित होगी और प्रत्येक वर्ग को 5 पुरुस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह यादव, राष्ट्रीय निर्णायक शैलेन्द्र व्यास एवं पूर्व मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डर जितेंद्र कुशवाह उपस्थित रहेंगे। प्रतियोगिता में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फैडरेशन के संयुक्त सचिव और प्रदेश महासचिव अतिन तिवारी आब्जर्बर के रूप में मार्गदर्शन करेंगे। पत्रकार वार्ता के दौरान गजेंद्र तिवारी, जावेद खान, उदित जोशी, रफीक खान, विशाल कपूर, मुफ़ीस बेग, सानू आशू तोमर, फखरुद्दीन, रिंकू राजावत, धीरेंद्र नरवरिया, महेंद्र पालीवाल, अजय, देवेंद्र, अंकित तोमर, पुष्पेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।