राष्ट्रसंत मुनिश्री का 49 वां अवतरण दिवस 7 मार्च को ग्वालियर में, तैयारियां हुई शुरू
ग्वालियर। उप ग्वालियर लोहमंडी स्थित श्री दिगंबर जैन मंदिर लाला गोकुलचंद जैसवाल पंचायती समिति एवं सकल जैन समाज की ओर से राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज का 49 वां जन्म (अवतरण) दिवस मुनिश्री विजयेश सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विषोत्तर सागर महाराज के पावन सानिध्य 7 मार्च 2020 को उपग्वालियर जैन मंदिर के प्रगांण में धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुनिश्री विजयेश सागर महाराज का फरवरी में 9 वां मुनिश्री दीक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम ने बताया कि गुरूवार को राष्ट्रसंत मुनिश्री विहर्श सागर महाराज, मुनिश्री विजयेष सागर महाराज एवं क्षुल्लक श्री विषोत्तर सागर महाराज का पावन सान्निध्य प्राप्त करने के लिए दिगंबर लाला गोकुलचंद जैन मदिर समिति के अध्यक्ष पदमचंद जैन, अभिलाश जैन, राहुल जैन, आलोक जैन, राजुल जैन, सुनील जैन, पवन जैन, प्रवीण जैन, गोपाल जैन, दिलीप जैन, पिंटू जैन, रवि जैन, राहुल जैन आदि गणमान्य पदाधिकारियों के प्रतिनिधियों ने मुरैना के पास बाईपास स्थित जैन ज्ञानतीर्थ पहुॅचकर विराजित मुनि संघ के चरणों में श्रीफल भेंट कर ग्वालियर प्रवास के लिए आंमत्रित किया। आगामी 15 मार्च से 21 मार्च से पंचकल्याण महोत्सव भी आयोजित होगे। प्रवक्ता श्री जैन ने बताया कि अगामी 15 मार्च से 21 मार्च 2020 तक सात दिवसीय भव्य पंच कल्याणक प्रतिष्ठा एवं विश्वशांति महोत्सव के लिए सकल जैन समाज तैयारियो में जुट गया है। सात दिवसीय आयोजन में जैन गोपाचल पर्वत के प्रांगण में आस्था और भक्ति की अविरल गंगोत्री बहेगी। जिसमें श्रद्धालु आनंद रस का पान करेंगे। इस मौके पर सुबह से लेकर देर शाम तक कई कार्यक्रम संपादित किये जायेंगे।