दिल्ली चुनाव : वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की कलम से ....
कल यानी मंगलवार को दिल्ली विधानसभा के चुनाव परिणाम आ जाएंगे । सभी चैनल्स का एग्जिट पोल आ चुका है । सभी की राय एक है कि केजरीवाल सरकार वापिस आ रही है । चुनाव के दौरान मैं भी दिल्ली गया । एक पारिवारिक आयोजन में । मैंने उत्तराखंड मूल के अपने टेक्सी ड्राइवर से पूछा - चुनाव में क्या रहेगा । वह मोदी जी का पक्का समर्थक था । उसने शाहीन बाग मामले को लेकर कांग्रेस को खूब गरियाया । राहुल गांधी के मोदी जी को लेकर उपयोग की जाने वाली भाषा को लेकर वह बहुत नाराज था लेकिन वह बोला - मेरे घर मे सात वोट है । पिछली बार छह केजरीवाल को गए थे । अब मैं भी दूंगा । यानी सात में से सात ।
मैने पूछा -रास्ते भर तो आप मोदी जी के समर्थन में थे । वह बोला - तब उनको दे दिया ।
केजरीवाल को वोट क्यो देते है ? सर पहले मेरे बच्चे स्कूल नही जाते थे क्योंकि वह टपरे में था । टीचर आते ही नही थे । अब रोज जाते है । उनका बस चले तो वे छुट्टी के रोज़ भी जाये । कारण यह कि अब वे शानदार भवन में है । बच्चे घर से खाली बोतल ले जाते है और स्कूल से प्यूरीफाई पानी लाते है । टीचर पूरे समय पढ़ाते है । क्योंकि कभी भी वहां केजरीवाल और मनीष सिसोदिया आ धमकते है । अब उसे कोई आतंकी कहे ये तो ठीक नही है ।
मुझे नही पता परिणाम क्या निकलेगा लेकिन मेरा यह पहला सेम्पल सर्वे था ।
यहां कार से उतरकर में पारिवारिक आयोजन में पहुंचा । संयोग से वहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी आये । मेरा उंनसे परिचय भी हुआ और गुफ्तगू भी । वे सहज और आत्मविश्वास से लबरेज थे । लगभग एक घण्टे पारिवारिक आयोजन में रुके । खाना भी खाया । वहां हर कोई उनसे मिलने को आतुर था । बूढ़े ,अधेड़ और युवा । संदेश था अगर सूरज डूब रहा होता तो लोग किनारा करते । एमपी में चुनाव के समय हम देख चुके थे । यह दूसरा सेम्पल था ।
फिर भी असली परिणाम का इंतज़ार करेंगे। ( साभार : वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली की फेसबुक बॉल से )