ग्वालियर : केंद्रीय कारागार में जेपीएल का हुआ शुभारंभ....
ग्वालियर। केंद्रीय कारागार में बंद कैदियों को अपराध से विमुख कराने और एक स्वस्थ मनोरंजन प्रदान करने के मकसद से प्रबंधन ने कैदियों के बीच जेल प्रीमियर लीग की शुरुआत की गई। लीग का शुभारंभ सोमवार को किया गया। जिसमें जेल के कैदियों की पांच टीमें बनाई गई है। इसके अलावा एक टीम जेल प्रबंधन की भी हिस्सा ले रही है। इस तरह कुुुल 6 टीमों के बीच गेंद और बल्ले का मुकाबला खेला जाएगा। इस लीग टूर्नामेंट में सभी टीमों को दो-दो मैच खेलना है। इसका फाइनल मैच 9 फरवरी को जेल परिसर में ही खेला जाएगा। जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू के अनुसार जेल प्रबंधन की सोच है कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट के माध्यम से कैदियों को अच्छा माहौल देने, मनोरंजन करने और अपराध की दुनिया से अलग करने का प्रयास करना है। कैदी भी जेल प्रबंधन की इस पहल की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं। ऐसे ही एक बंदी कौशल गोस्वामी कहना है कि जेल प्रबंधन की अनूठी पहल है। इससे उनमें नई ऊर्जा का संचार होगा, साथ अनुशासित जीवन जीने में सहायता मिलेगी।