ग्वालियर : पीले रंग का भोग लगाकर की मां सरस्वती.... की पूजा....
ग्वालियर। श्री शारदा विद्यापीठ हाई सेकेंडरी स्कूल में बसंत पंचमी के अवसर पर बच्चे एवं शिक्षकों ने पीले वस्त्र धारण कर मां सरस्वती के पूजन के लिए पीले रंग के पकवानों को बनाकर मां सरस्वती का पूजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक से बढ़कर एक बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी है तत्पश्चात बच्चों को उपहार देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर स्कूल की संचालिका *श्रीमती रेशू राजावत जी*, सुमित्रा देवनाथ मैडम, देवेंद्र चौहान, बीएस चौहान, सपना शर्मा, उर्मिला कैथल, कल्पना चौहान, डॉली चतुर्वेदी, प्रीति तोमर, रूबी शर्मा, आशीष भदोरिया, संध्या शर्मा सहित शिक्षक उपस्थित थे।