ग्वालियर : प्रख्यात संत रमेश भाई ओझा की श्रीमद्भागवत कथा 1 अप्रैल से ....
ग्वालिय। प्रख्यात संत श्री रमेश भाई ओझा की श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 1 से 8 अप्रैल तक ग्वालियर में होगा।
श्री साईं भक्त मंडल ट्रस्ट के तत्वाधान में आयोजित होने वाली इस कथा के लिए पूर्व सांसद अनूप मिश्रा ने पोरबंदर जाकर श्री ओझा से भेंट की। तब श्री ओझा ने एक पत्र देकर 1 से 8 अप्रैल तक कथा करने की स्वीकृति प्रदान की। श्री ओझा से कथा की तारीख मिलने के बाद अब ट्रस्ट द्वारा तैयारियां शुरू की जाएंगी व स्थान तय किया जाएगा।