'पद से बड़ा होता है व्यक्तित्व' - अंशुमन शर्मा की कलम से
ग्वालियर। जब प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के ड्राइंग रूम में साधारण से समाजसेवी बैठने लगें। वहां भागवत- गीता,धर्म,सत्य औऱ संस्कार पर चर्चा होने लगे। आम- आदमी की पीड़ा का दर्द,अधिकारी को उठने लगे, तो समझो कि भारत विश्वगुरु की भावना पर बढ़ रहा है।समाज सकारात्मकता की ओर जा रहा है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं ग्वालियर संभाग के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह और उनके सामाजिक प्रयासों की। जिनके घर पैसा और पावर नहीं वरन साधु,संत और समाजसेवियों को ज्यादा तबज्जो दी जाती है। वाकई सिस्टम बदल रहा है।संस्कार,सत्य और सादगी का दीपक अभी भी जल रहा है। इसे ऋषि गालव की तपोभूमि का प्रताप ही कहेंगे, जब एक वर्दीधारी पुलिस अधिकारी संत की तरह व्यवहार करने लगे। बदमाश-लुटेरों का सर कुचलने वाला अफसर,साधु-संतों के चरण भी पकड़ने लगे। एक अधिकारी अपराध का अंत करने के साथ-साथ समाज-सुधारक की भूमिका भी निभाने लगे। आपका कहना है कि जहाँ लालच,काम,वासना,हिंसा और झूँठ को छोड़कर, जन-कल्याण की भावना से साधना की जाती है, वो स्थली सिद्ध हो जाती है। ऋषि-मुनियों के द्वारा वेद- मंत्रों का उच्चारण अभी भी प्रकृति में सुनाई देता है। लेकिन उसे समझने की आवश्यकता है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजा बाबू सिंह जी को देखकर लगता है कि "पद से बड़ा व्यक्ति का व्यक्तिव होता है। किसी भी व्यक्ति को पहचान व सम्मान पद से नहीं वरन उसके व्यक्तित्व से मिलता है।" ( साभार : वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी अंशुमान शर्मा की एफबी बॉल से )