ग्वालियर ; क्षैत्रीय सांसद श्री शेजवलकर ने अपनी स्वेच्छा अनुदान निधि से दिए 55 लोगों को दिए 5-5 हजार के चेक

ग्वालियर। ग्वालियर सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को अपनी स्वेच्छा अनुदान निधि से समाज के बीमार, आर्धिक कमी के कारण शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रहे छात्र एवं छात्राओं, महिलाओं, शारीरिक रूप कमजोर लोगों सहित 55 लोगों को 2 लाख 75 हजार रूपए के चेक अपने सांसद कार्यालय में वितरित किए। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया सेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। विज्ञप्ति अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए क्षैत्रीय सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने कहा कि आपके लिए हरसंभव मदद मेरे द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरा हर संभव प्रयास रहता है कि गरीब, पीड़ित और शोषित वर्ग की भलाई के लिए अग्रणी भूमिका निभाई जाए। उन्होंने कहा कि वे गरीबों की भलाई करने में कभी पीछे नहीं रहना चाहते। आर्थिक सहायता मिलने के बाद इन सभी हितग्राहियों ने सांसद श्री शेजवलकर को धन्यवाद ज्ञापित किया।