ग्वालियर ; किराड़ धाकड़ समाज के कैलेण्डर का हुआ विमोचन
ग्वालियर। गुरूवार को किराड़ धाकड़ आवाज कैलेण्डर का विमोचन अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा नवयुवक मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पत्रकार श्री सुनील राजपूत के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया। विमोचन के अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवयुवक व किरार आवाज पेपर के प्रधान संपादक श्री दीवान सिंह किरार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवयुवक व संपादक श्री नीरज किरार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नवयुवक मंडल श्री जितेन्द्र यादव व गंगा परिवार के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी व पत्रकार श्री अनिल राजपूत एवं नवयुवक मंडल के जिलाध्यक्ष श्री सुनील राजपूत सहित समाज बंधु उपस्थित थे।
किराड़ धाकड़ आवाज कैलेण्डर के विमोचन अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने समाज उत्थान को लेकर चर्चा कर आगामी प्रोग्राम की रूपरेखा तय की गई कि शीघ्र ही नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया जायगा। इस कैलेण्ड के माध्यम से विभिन्न समाजिक गतिविधियों को समाज के जन जन तक पंहुचाने के लिए माॅ गंगा परिवार समिति द्वारा कैलेण्डर का प्रकाशन कराया गया है। कैलेण्डर में गंगा परिवार द्वारा चलाये जाने वाले विभिन्न अभियानों जैसे कि स्वच्छता अभियान, सामाजिक एकता को लेकर एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों को लेकर सदेशों का प्रकाशन किया गया है।