गुड्डू बाबा ने आयोजित किया भव्य जश्ने मौसूलवरा, बड़ी तादात में लोगों ने की शिरकत
ग्वालियर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आपागंज में जश्ने मौसूलवरा का सफलतापूर्वक भव्य आयोजन सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम आयोजक सूफी अरशद मियां (गुड्डू बाबा ) के मुताबिक आपागंज में धानमील गेट के पास 27 दिसम्बर को आयोजित इस दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन मिलादुन्नबी व नात रव्वानी, कब्बाली का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के मशहूर कब्बाल सलीम झंकार ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति से समा बांधा। कार्यक्रम के दूसरे और अंतिम दिन दावते तुआम खाना लंगर भंडारा आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में गुड्डू बाबा के अनुयायियों ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।