श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास ने गऊ शाला को दान किये 251 कम्बल, गुड़ और अजवाइन

ग्वालियर। श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास द्वारा आज मार्क हॉस्पिटल (गोले का मंदिर) स्थित गौ शाला मैं बीमार गायों को सर्दी से बचाने के उद्देश्य से २५१ कम्बल, गुड और अजवाइन दान कर गऊ संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर न्यास के पदाधिकारियों ने अचलनाथ महाराज के भक्तों से आग्रह किया है कि आप भी स्वेच्छा अनुसार कुछ कम्बल, गुड, अजवाइन व अन्य आवश्यक सामग्री गऊ संरक्षण में अवश्य दान करें। ताकि गऊ संरक्षण में आप की भागीदारी भी सुनिश्चित हो सकें।