ऑपरेशन भूमाफिया में प्रशासन ने साधा कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर पर निशाना, औहदपुर में की निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत में तुड़ाई, दो खदानों और क्रेशर की पॉल्यूशन बोर्ड व एनजीटी ने की अनुमति निलबिंत
ग्वालियर। ऑपरेशन भूमाफिया के तहत आज शाम औहदपुर में जिला एवं नगर निगम प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत को जमींदोज कर दिया। बताया जा रहा है ये निर्माण कांग्रेस नेता साहब सिंह गुर्जर शासकीय भूमि पर करा रहा था। इसके अलावा उपस्थित अधिकारियों ने अतिक्रमण के समीप एक आलीशान दो मंजिला इमारत को भी तोड़ने के निर्देश दिए। जिसे अमले ने पहले खाली करने के फरमान सुनाया और उसके बाद में सामान निकालने के लिए समय दिए जाने की बात कहकर चलता बने। हैरानी की बात ये है कि पूरी तुड़ाई के दौरान कोई भी अधिकारी अतिक्रमणकारी के नाम का उल्लेख करने से बचते रहा, लेकिन रात में सोशल मीडिया के मंच व्हाट्सएप्प के एक ग्रुप पर जनसम्पर्क विभाग की और से एक सूचना जारी कर नाम का अधिकृत रूप से खुलासा कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम लगभग 5 बजे जिला एवं नगर निगम प्रशासन का अमला भारी पुलिस बल की मौजूदगी में तुड़ाई करने सिटी सेंटर स्थित अलकापुरी के पीछे औहदपुर पहुचा। इस दौरान अमले के साथ चार पोकलेन मशीन व दस जेसीबी मशीनों सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। अमले ने कार्यवाही की शुरुआत एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की तुड़ाई के साथ की। तुड़ाई के दौरान अमले के सदस्यों ने पड़ोस में बने एक दो-मंजिला मकान को खाली कराये जाने के निर्देश दिए गए। मकान मालिक ने उपस्थित अधिकारियों से सामान निकालने के लिए कुछ घण्टों की मोहलत मांगी। मगर, अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। आनन-फानन में परिवार के छोटे-बड़े सदस्यों ने मिलकर सामान निकालना शुरू कर दिया गया। लेकिन सामान अधिक होने के चलते तुरन्त निकाल पाना संभव नहीं था। सो नगर निगम के मदाखलत कर्मी भी सामान निकलवाने में मदद करने पहुच गए। इसी बीच एक पोकलेन मशीन अपना पंजा खोले खड़ी थी। ताकि कार्यवाही की हरी झंडी मिलते ही आलीशान इमारत का चेहरा बिगाड़ा जा सके। पर उपस्थित अधिकारियों ने मौके पर काम रोके जाने के अधिस्थओं को निर्देश दे दिए। इतना ही नहीं अमले के साथ मौजूद मशीनरी को भी पुलिस के घेरे वापस जाने के निर्देश जारी कर दिए गए। तब जाकर कहीं घर खाली कर रहे लोगों ने राहत की सांस ली। इनमें बच्चे भी शामिल थे, जो अपने परिजनों के साथ हाथ बंटा रहे थे। तहसीलदार श्रीमती शिवानी पांडे ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहीं भी भूमाफिया या अतिक्रमणकारी के नाम का उल्लेख नहीं किया। लेकिन रात करीबन नौ बजे सोशल मीडिया के मंच व्हाट्सएप्प के एक ग्रुप पर जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा एक सूचना शहर के पत्रकारों से साझा की गई, जिसमें भूमाफिया के नाम का खुलासा कर दिया गया। इस सूचना में लिखा है कि महानगर में भूमाफिया के रूप में कुख्यात साहब सिंह गुर्जर के नाम की जानकारी साझा की गई है।साथ ही जानकारी दी गई कि साहब सिंह पर अब तक 61 प्रकरणों में प्राथमिकी दर्ज की गई है और दो बार रासुका की कार्यवाही की जा चुकी है। साथ ही साहब सिंह की दो पत्थर खदान, क्रेशर, बिलौआ, बेरजा, तुरकपुरा को पॉल्यूशन बोर्ड व एनजीटी के आदेशों का वायलेशन किये जाने पर निलंबित किया गया है।