छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस लगाएगी शिक्षण संस्थानों में शिकायत पेटी

ग्वालियर। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए अब पुलिस स्कूल-कॉलेज पर शिकायत-पेटी लगाने जा रही है। ताकि बालिकाएं बे-धड़क अपनी शिकायत पुलिस तक पहुचा सकें। इसकी मॉनिटरिंग स्वयं एसपी नवनीत भसीन करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से जानकारी मिली है कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस शिक्षण संस्थानों में शिकायत पेटी टँगवाने वाली है। हालांकि इस बात अधिकृत पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों की माने तो ये कार्ययोजना पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बनाई है। ताकि बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके पीछे एसपी की मंशा है कि छात्राएं, शिकायत-पेटी में स्कूल/कॉलेज के आस-पास खड़े होकर उन पर फब्तियां कसने वालों और उनके साथ छेड़छाड़ करने वालों की शिकायत कर सकतीं हैं। इतना ही नहीं जो छात्राएं अपनी शिकायत बिना नाम के भी देंगी, उन पर भी कार्यवाही की जाएगी। ये शिकायतें सबंधित थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी संकलित करेंगे और उक्त की रिपोर्ट एसपी के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। माना जा रहा है एसपी नवनीत भसीन इस कार्ययोजना को सफल बनायें जाने के लिए क्षैत्रीय विधायकों व जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी ले सकते हैं।