वार्ड 14 में सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न
ग्वालियर। भले ही नगरीय निकाय चुनाव के लिए अभी तक वार्ड आरक्षण नहीं हुआ हो, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। वार्ड क्रमांक 14 में पार्षद विनोद यादव माटू ने अपनी मौलिक निधि से सात लाख रुपये की लागत से बनाये जा रहे सामुदायिक भवन का आज भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न कराया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदौरिया मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि श्री भदौरिया ने कहा कि पार्षद माटू यादव ने वार्ड 14 में अभी तक 9 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए हैं जिसका सीधा फायदा क्षैत्रीय जनता का मिल रहा है। इस अवसर पार्षद श्री यादव के अलावा राकेश कुशवाहा, कल्याण सिंह यादव,महेश यादव, दीना कुशवाह, राकेश कुंम्बो यादव, लक्ष्मण यादव, कालू यादव, कथीक मामा,लाला कुशवाह, मातादीन कुशवाहा, रमेश शुक्ला, मुन्ना शर्मा आदि उपस्थित रहे।