अवैध कॉलोनियों और होटल में अनुज्ञा से अधिक पर निर्माण करने पर प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्यवाही

ग्वालियर। हाडकंपा देने वाली सर्दी में जिला प्रशासन भू-माफियाओं का पसीना निकाल दे रहा है। शासन से मिले निर्देशों का असर आज भी देखने को मिला। इसी तारतम्य में जिला एवं नगर निगम प्रशासन ने आज सुबह सबसे पहले पुलिस की मौजूदगी में पुरानी छावनी और महाराजपुरा क्षैत्र की आधा दर्जन कॉलोनियों पर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान सड़क उखाड़ी और बुकिंग के लिए बने कमरे जमींदोज कर दिए। सूत्रों की मानें तो पुरानी छावनी में परमिंदर कौर, मनोज बाथम, दिनेश खटीक तथा कप्तान कुमार ने अवैध कॉलोनियां बनाने की तैयारी की थी। वहीं अनुज्ञा से अधिक निर्माण कराये जाने पर जिला प्रशासन ने गोला का मंदिर स्थित होटल नारायण पर कार्यवाही की। कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माण तोड़ दिया गया। होटल सड़क किनारे है लिहाजा तमाशबीनों का मजमा लगा रहा।