पंजाबी सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 95 दानदाताओं ने की पीड़ित मानवता की सेवा
ग्वालियर। पंजाबी सेवा समिति ग्वालियर के तत्वाधान में आज तृतीय रक्तदान शिविर का आयोजन सम्पन्न हुआ। शिविर में 95 दानदाताओं द्वारा पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक हरिहर मंदिर, आदर्श कॉलोनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन को समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अरोरा ने बताया की आज के शिविर में जयारोग्य अस्पताल के एचओडी डॉ. आकाश मेहरा व उनकी सहयोगी टीम के सहयोग से दानदाताओं से रक्तदान कराया गया। इस दौरान 95 दानदाताओं ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए रक्तदान किया। वहीं डॉ. आकाश मेहरा ने पंजाबी सेवा समिति के इस प्रयास को महा कल्याण का सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्य बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलवंत मदान, डॉ. एचबी पोपली, सत्यपाल बत्रा, डॉ. एन एल बत्रा, तिलकराज बेरी, नरेश अरोरा,अजय बत्रा, अजय सप्रा, मनोज जुनेजा, अनिल सुनेजा, रवि अनेजा, गौरव खुराना, परवीन घई, प्रवीण नागपाल, जयेंद्र पाल खुराना, अशोक तलूजा, जगदीश गुगनानी, गजेंद्र अरोरा, ओम प्रकाश, कमल पुनियानी सहित पंजाबी सेवा समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस शिविर में समिति की महिला सदस्यों के साथ साथ युवा वर्ग ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।