मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट टीम का चयन, ग्वालियर के सात खिलाड़ियों को मिली जगह

ग्वालियर। मध्यप्रदेश व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन ने टीम का चयन किया है। इसमें ग्वालियर के सात खिलाड़ी जगह बनाने में सफल रहे हैं। उक्ताशय की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर एसोसिएशन महासचिव ज्योदित्यराज सिंह (भईयू) ने दी। जारी विज्ञप्ति अनुसार एसोसिएशन के अध्यक्ष व टीम के कप्तान कबीर सिंह एवं जंडेल सिंह धाकड़ की देखरेख में टीम का चयन किया गया। चयनित टीम में ग्वालियर के सात खिलाड़ी अपना स्थान बनाने में सफल रहे, जिनमें दिलीप कुशवाह, गौरव सिंह तोमर, संजीव कोटिया, दीपक माहौर, राजू सैनी, इरफान खान, रिंकू सिंह गुर्जर शामिल हैं। इस अवसर पर टीम मैनेजर सत्येंद्र सिंह, दीपक शर्मा तथा राजेन्द्र माहौर उपस्थित रहे।