हैदराबाद कांड के चारों आरोपी मुठभेड़ में ढेर

नई दिल्ली। हैदराबाद कांड के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस चारों आरोपियों को घटनास्थल पर घटना का सीन रिक्रिएशन के लिए ले गई थी। जहां उन्होंने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। आरोपियों को रोकने के लिए पुलिस को फायरिंग करना पड़ी। जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ में चारों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी शिवा, नवीन, केशवुलु और मोहम्मद आरिफ पुलिस रिमांड पर थे। आपको बता दें इन चारों आरोपियों ने पिछले दिनों हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद जलाकर निर्मम हत्या कर दी थी। इसके बाद देशभर के लोगों में काफी गुस्सा था और लोग प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे थे।