मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ में नई नियुक्तियां
ग्वालियर। सोमवार को छतरपुर में आयोजित मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नई नियुक्तियां हुई हैं। उक्ताशय की जानकारी संभागीय अध्यक्ष प्रदीप मांढरे ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रदीप मांढरे को संगठन में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया की अनुशंसा से प्रदेश पदाधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव ने बच्चन बिहारी(आचरण) और चन्द्रवेश पाण्डे(प्रदेश टुडे) को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य मनोनीत किए जाने की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से ग्वालियर संभाग अध्यक्ष प्रदीप मांढरे ने गिर्राज यादव(साधना न्यूज चैनल, अशोकनगर) को संभागीय सचिव और लोकेन्द्र भार्गव (आचरण, ग्वालियर ) संभागीय कार्यकारिणी में सदस्य मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री भदौरिया ने उपस्थित पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया।