अब कमलनाथ सरकार करायेगी रामलीला ....

रायसेन। अयोध्या में राम मंदिर के फैसले के बाद अब कमलनाथ सरकार सभी 378 नगरीय निकायो में रामलीला का आयोजन कराएगी। प्रदेश के नगरीय निकाय मंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने आज रायसेन जिले के बरेली में आयोजित आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में इस बात का ऐलान किया। जहाँ उन्होंने साफ कहा कि प्रदेश में जल्द ही सभी 378 नगर पंचायतो, नगर पालिकाओं और नगर निगमो में रामलीला मंचन की योजना बनाई जा रही है। जिसे जल्दी ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस योजना के तहत शासन अब इन सभी नगर निगमो, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में रामलीला कार्यक्रम का आयोजन अपने खर्चे पर कराएगी।