राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में चमके ग्वालियर के वेट लिफ्टिंर, तीन सिल्वर एवं दो ब्रॉन्ज मेडल पर किया कब्जा
ग्वालियर। ग्वालियर डिस्ट्रिक्ट वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिववीर सिंह भदोरिया ने बताया है कि मध्य प्रदेश वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में मुरैना में आयोजित हुई राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 120 से अधिक महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टरो ने भाग लिया। जिसमें ग्वालियर के वेट लिफ्टिंरो ने 5 पदकों पर कब्जा किया। इनमें 3 सिल्वर व 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दो दिवसीय प्रतियोगिता के अंतिम दिन महिला वर्ग के मुकाबले खेले गए। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि दिनेश पालीवाल थे जबकि अध्यक्षता मध्य प्रदेश वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र जोशी ने की। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए। सभी प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का चयन नेशनल चेम्पियनशिप के लिए हुआ है। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मनीष पालीवाल, सुमित पालीवाल, गजेंद्र तिवारी, अरुण शर्मा आदि ने किया। कार्यक्रम का संचालन मुरैना वेटलिफ्टिंग की अध्यक्ष ईशा सिंह ने किया तथा आभार आयोजन सचिव उदय शर्मा ने व्यक्त किया।