राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ ग्वालियर के दल का चयन
ग्वालियर। डिस्ट्रिक्ट वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव वीर सिंह भदौरिया ने बताया है कि मध्य प्रदेश वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 30 एवं 1 दिसंबर 2019 को मुरैना में राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन मुरैना डिस्ट्रिक्ट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश के 100 से अधिक वेटलिफ्टर भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु ग्वालियर के वेट लिफ्टिंरो की टीम का चयन किया गया, जिसमें महिला वर्ग में रुद्वाशी शर्मा 52 किलोग्राम, संध्या पटेल 59 किलोग्राम में पुरुष वर्ग में दीपेंद्र रजक 96 किलो ग्राम में, मनीष जार्ज 72 किलोग्राम में, संदीप कुमार 73 किलोग्राम में तथा प्रवीण कुमार का चयन 96 किलोग्राम में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।