योग और गीता न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ्य रखते हैं बल्कि स्वच्छ विचार और स्वस्थ्य वातावरण भी देते हैं - श्री राजाबाबू सिंह, वीडियो देखें ....

ग्वालियर। पुलिस की व्यस्तता किसी से नहीं छिपी। ऐसे में अगर महिला पुलिस कर्मियों की बात करें तो उन पर काम का दोहरा दबाब होता है। इसे कम करने के लिए योग एवं अध्यात्म सशक्त माध्यम हो सकते हैं बशर्ते उस पर अमल किया जाए। इसी सोच या उद्देश्य के साथ अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री राजाबाबू सिंह ने आज महिला पुलिस कर्मियों को योग के टिप्स दिए, साथ ही श्रीमद भागवत गीता वितरित कीं। मंगलवार को डीआरपी लाइन स्थित सभागार में महिला पुलिस कर्मियों को योग के गुर देने एक कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर एडीजी और आईजी श्री सिंह ने योग प्रशिक्षकों के साथ करीबन एक सैकड़ा से ज्यादा महिला पुलिसकर्मियों को योग सिखाया। इस दौरान श्री सिंह ने बतौर प्रशिक्षक योग के विभिन्न आसन किये। इस मौके पर श्री सिंह ने मानव जीवन में योग के फायदे बताते हुए कहा कि महिला पुलिसकर्मियों को नौकरी के साथ घर की जिम्मेदारी भी उठानी पड़ती हैं। ऐसे में मानसिक दबाब दोहरा हो जाता है, जो व्यक्ति विशेष में चिड़चिड़ाहट के रूप में सामने आता है। इसलिए नियमित योग आवश्यक है। जिसे करने से मन को शांति मिलती है और शरीर स्वस्थ्य रहता है। आगे उन्होंने कहा कि केवल योग ही नहीं, अपितु श्रीमद् भगवत गीता पढ़ने से शांति का अनुभव होता है तथा तनाव रहित रहा जा सकता है। एडीजी श्री राजा बाबू सिंह का मानना है कि योग और गीता न केवल हमें शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं बल्कि स्वच्छ विचार और स्वस्थ वातावरण भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के अंत में श्री सिंह ने उपस्थित महिला पुलिस कर्मियों को श्रीमद भागवत गीता की प्रति भेंट की।