पहले दी पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कैलाश जोशी को श्रद्धाजंलि, फिर देखा भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण
ग्वालियर। 70 वें संविधान दिवस के अवसर पर संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधे प्रसारण भाजपा जिला कार्यालय मुखर्जी भवन में बड़ी स्क्रीन लगाकर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने देखा। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री कैलाश जोशी जी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता वेदप्रकाश शर्मा ने कहा कि मुझे कहते हुए कोई संकोच नहीं है कि जोशी जी राजनीति में तो थे लेकिन उनके अंदर राजनीति नहीं थी। ये उनका बहुत बडा बडप्पन था। इसी से जोशी जी बन गए। स्व. जोशी जी की विनम्रता, सज्जनता के बडे बडे लोग कायल थे। वे वास्तव में हिंदुस्तान की राजनीति में मजबूत स्तंभ थे। वो स्तंभ ढह गया। हम उनके पथ के पथिक बनें तो उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि जो व्यक्ति जोशी जी को जानता था, वह उनकी प्रशंसा किए बिना नही रहता था। आधुनिक युग में काम करने वाले लोग यदि जोशी जी के जीवन के पढ लेगें तो अपने सामाजिक जीवन को सार्थक कर सकते है और अपने उद्देश्य की पूर्ति कर सकते है। उनका त्याग, समर्पण, सादा जीवन उच्च विचार हमेशा याद रखें जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी एवं पूर्व साडा अध्यक्ष जयसिंह कुशवाह ने भी अपने विचार रखे।
श्रद्धांजलि सभा के बाद जिला कार्यालय मुखर्जी भवन परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का सीधा प्रसारण बडी स्क्रीन पर देखा गया। उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वैंकेया नायाडू, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संसद में हुआ भाषण सुना।
जिला कार्यालय में हुए इस कार्यक्रम में पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जयप्रकाश राजौरिया, महामंत्री कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्षगण राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, श्रीमती नीता सिंघल, जिला मंत्री राकेश खुरासिया, विनोद शर्मा, बृजेंद्र सिंह जादौन, संभागीय मीडिया प्रभारी पवन कुमार सेन, आशीष अग्रवाल, नीरू सिंह ज्ञानी, मंडल अध्यक्षगण रमेश सेन, महेंद्र सिंह सोलंकी, तिलकराज बैरी, जयंत शर्मा, सुघर सिंह पवैया, धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, नीलिमा शिंदे, खुशबू गुप्ता, भरत दांतरे, परवेज खान, बलराम बघेल, धर्मेंद्र आर्य, विनय जैन, सतेंद्र रईखेडा सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।