ये कैसा प्रशासन, कैसी संवेदनशीलता और कैसी जन सुनवाई ; जानें वरिष्ठ पत्रकार टीएन मनीष की कलम से ....
ग्वालियर। ये कैसा प्रशासन....ये कैसी संवेदनशीलता....ये कैसी जन सुनवाई ...न्याय की आस में....जब इन्तज़ार की सारी सीमाएं खत्म होती नज़र आती हैं .....जब इंसानियत के तराजू में अन्याय का पलड़ा भारी पड़ जाता हैं....जब सरकारी दफ्तरों के चौखट पे माथे की रगड़ नासूर बन जाती हैं.....जब पैरों के छाले खुद सवाल पूछने लगते हैं... जब दबंगों की सरपरस्ती मासूमों के निवाले छीनने लगती हैं ....जब उम्मीदों के सारे दरवाज़े बंद नज़र आते हैं .... जब मुखिया की देहरी भी निर्मम और निष्ठुर प्रतीत होती हैं ....जब ना उम्मीदी प्रशासनिक चकाचौंध को बौना साबित करती दिखाई पड़ती हैं....जब सरकार के नियम कायदे और कानून माथा देख तिलक करने लगते हैं ...जब दो जून की रोटी तक पेट के खाली वृत्त को सरेआम मुहं चिढ़ाने लगती हैं .....जब सवालों के जवाब देने वाले खुद बड़ा सवाल बन जाते हैं ....तब....तब...सरकारी नक्कारखाने में लिपटी सुख सुविधाओं से चिपकी कुर्सियाँ यकायक आए भूचाल से कंपकपा उठती हैं ... और बड़े साहेब के विशालकाय दफ्तर की चिकनी दरो-दीवारें न्याय से वंचित...शोषित और पीड़ित की आग की लपटों से घिरी काया के बीच सरकारी व्यवस्था की कलई खोल दर्दनाक चीखों से गूंज उठती हैं ....ये चीखें बताती हैं की न्याय का दरवाज़ा आत्मदाह की कीमत पर खुल जाए...???????????
हमारे प्रशासन की आंखों का सूख चुका पानी शायद शर्म की पलकों पर अपनी मानवीय नज़रो पर कुछ नज़रे इनायत ही कर लें ।
आपको बता दें आज कलेक्ट्रेट में आयोजित जन सुनवाई के दौरान जिले के भितरवार कस्बे से न्याय की आस में आकर निराशा और अवसाद के बीच खुद को आग के हवाले करने वाले युवक ने आत्मदाह जैसा आत्मघाती कदम उठाया। जिस पर पत्रकार, चिंतक और विचारक अपने अपने ढंग से पंगू व्यवस्था पर तंज कसा रहे हैं और पीड़ित को न्याय मिल सके, इसके अपने शब्दों के सहारे अनुमान लगा रहे हैं। (वरिष्ठ पत्रकार टी एन मनीष की फेसबुक बॉल से साभार)