खाकी उतारो, खादी पहनो - ADGP राजाबाबू सिंह को मंत्री डॉ गोविंद सिंह का सुझाव
ग्वालियर। मध्य प्रदेश पुलिस के ADGP यानि की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राजाबाबू सिंह को कमलनाथ सरकार के मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने खुले मंच से राजनीति में आने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा है कि राजाबाबू सिंह जी खाकी उतारों, खादी पहनों, अब बहुत हो गया, खादी में भी जनता की सेवा होती है और पेंशन भी मिल जएंगी। दरअसल ग्वालियर के खादी ग्राम उधोग के कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि डॉ गोविंद सिंह शिरकत कर रहे थे। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में एडीजी राजाबाबू सिंह भी शामिल थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये बात डॉ गोविंद सिंह ने राजाबाबू सिंह को लेकर कही। गोविंद सिंह ने कहा कि राजाबाबू सिंह, गांधी जी के आदर्शों को मानने वाले व्यक्ति हैं। वे अक्सर परोपकारी कार्य करते हैं। कभी गीता बाटतें हुए दिखते है तो कभी गांधी जी पर लेक्चर और गौ माता की सेवा करते हुए दिखते है। इसलिए मैनें उन्हें ये सुझाव दिया है। बहरहाल डॉ गोविंद सिंह की इस बात पर राजाबाबू सिंह ने कोई जबाब नही दिया है और न ही मीडिया से कोई बात की है। लेकिन मंत्री डॉ गोविंद सिंह की इन बातों को सुनकर वे मुस्कुराते जरूर नजर आए। सर्वविदित है डॉ गोविंद सिंह ना सिर्फ कमलनाथ सरकार में सीनियर मिनिस्टर हैं बल्कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी हैं। ऐसे में उनके इस बयान के राजनीतिक गलियारों में कई मायने निकाले जा रहे हैं।