राष्ट्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं वकील और पत्रकार - एड अनिल मिश्रा

ग्वालियर। पत्रकार और अधिवक्ता राष्ट्रीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। ताकि जनता और जन-प्ररिनिधियों को उसकी खूबियों व ख़ामियों की जानकारी हो सके। यह बात हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्य्क्ष अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने पत्रकारों के सम्मान समारोह में कही। जीएस राज फाउंडेशन व हैप्पीनेस एंड अवेयरनेस मिशन की ओर से सोमवार को सिटी स्टार अवार्ड दिया गया। इसका आयोजन न्यू हाईकोर्ट के स्टेट बार भवन स्थित अधिवक्ता कार्यालय में किया गया। बार के पूर्व उपाध्यक्ष अधिवक्ता राजीव शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता में निर्भीकता,निष्पक्षता व स्वन्त्रता का गुण होना अति-आवश्यक है। क्योंकि यह शासन और समाज को आईना दिखाने का महत्वपूर्ण कार्य करती है। कार्यक्रम में पत्रिका से वरिस्ठ पत्रकार राजेन्द्र तलेगांवकर,दैनिक भास्कर से पत्रकार अनुराग चतुर्वेदी व नई दुनिया से पत्रकार दीपक सविता का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अधिवक्ता रामकुमार शर्मा,अधिवक्ता राजेश शुक्ला, हाईकोर्ट बार की कार्यकारिणी के सदस्य अधिवक्ता आरके जोशी,मानव अधिकार आयोग मित्र अंशुमान शर्मा,अधिवक्ता अवधेश तोमर,अधिवक्ता क्रांति प्रकाश मिलिंद,अधिवक्ता राकेश राजपूत आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।