विभिन मांगों को लेकर अर्द्ध सैनिक बलों के पेंशनर ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर। अर्ध सैनिक बलों की संस्था कॉन्फ़ेडरेशन ऑफ पैरा मिलिट्री फोर्सेज वेलफेयर एसोसिएशन ने आज अपनी मांगों को लेकर प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम यूसुफ कुरेशी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने की बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए संस्था के जनरल सेक्रेटरी रणवीर सिंह ने कहा कि देश के 15 हजार किलोमीटर सीमा की सुरक्षा आज बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी और सीआरपीएफ के जवान कर रहे हैं। देश की रक्षा में ये सैनिक हमेशा आगे खड़े रहते हैं। इसके बाबजूद सरकार इनकी मूलभूत मांगो को पूरा नही कर रही है। न तो इन्हें शहीद का दर्जा दिया जा रहा है और ना ही जायज पेंशन ओर भत्ते दिए जा रहे हैं।। ज्ञापन के माध्यम से संस्था ने जिन मांगों को रखा है उनमें अर्ध सैनिक बल के जवानों की 2004 के बाद पेंशन बन्द न की जाए, वन रैंक वन पेंशन लागू हो, परिवार को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले, केंटीन में 50% जीएसटी में छूट मिले आदि मांगे शामिल हैं। संस्था पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है अगर उनकी जायज मांगो को नही माना गया तो 13 दिसम्बर को दिल्ली के जंतर मंतर पर रोष रैली का आयोजन किया जाएगा और उसी दिन एक लाख पूर्व सैनिकों के हस्ताक्षर युक्त याचिका प्रधानमंत्री कार्यालय को सौपीं जाएगी।