अयोध्या मामले में SC सुना सकता है कल सुबह साढ़े दस बजे फैसला

नई दिल्ली। देश के बहुप्रतिष्ठित अयोध्या मामले में शनिवार नौ नबंबर को सुप्रीम कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट सुबह 10:30 बजे अपना फैसला सुना सकती है। चीफ जस्टिस रंजन गोगई की अध्यक्षता वाली बेंच इस पर फैसला सुनाएगी। जिसमें पांच जज शामिल हैं। यहां बता दें कि 16 अक्टूबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर सुनवाई पूरी कर ली थी। जिसमें 6 अगस्त से लगातार 40 दिनों तक इसपर सुनवाई हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आज चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी से मुलाकात की। इस मुलाकात में चीफ जस्टिस के साथ अयोध्या मामले पर सुनवाई करने वाले अन्य जज भी शामिल थे। जजों ने इस दौरान यूपी में सुरक्षा इंतजाम की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से पूछा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए क्या उन्हें कोर्ट से किसी सहयोग की जरूरत है।