गौशाला में की गई गोवर्धन की पूजा

ग्वालियर। नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित प्रदेश की सबसे बड़ी गौशाला लाल टिपारा मुरार में आज गोवर्धन पूजा के अवसर पर गाय के गोबर से बहुत विशाल गोवर्धन पर्वत का निर्माण किया गया तथा शहर वासियों द्वारा गोवर्धन की पूजा की गई। इस अवसर पर श्री कृष्णायन गौरक्षा साला के संत श्री पुष्करानंद जी महाराज ने सभी गौ सेवकों को आयुर्वेद एवं गौ माता की महिमा के विषय में अवगत कराया, स्वामी पुष्करानंद जी महाराज ने बताया कि किस तरीके से आयुर्वेद विज्ञान एवं गौ माता का परस्पर संबंध है एवं गौमाता के संरक्षण से ही पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है जिस प्रकार से वर्तमान समय में रासायनिक खाद एवं दवाइयों का प्रयोग हो रहा है वह व्यक्ति के सेहत के लिए किस प्रकार हानिकारक है ,एवं किस प्रकार से रसायनिक उर्वरक जमीन की उर्वरा शक्ति को भी नष्ट करती जा रही हैं , जबकि इसके विपरीत गोबर की खाद से जमीन की उर्वरा शक्ति को भी बढ़ाया जा सकता है, साथ ही ऐसी फसल हमें प्राप्त होगी जो हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी हानि प्रद ना होl गौशाला के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के साथ ही ऋषि महाराज गौरव महाराज जी श्री आंग्रे साहब सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने उपस्थित होकर गोवर्धन की पूजा की तथा इस अवसर पर सभी ने प्रसादी ग्रहण की।