होशंगाबाद सड़क हादसे में 4 हॉकी खिलाड़ियों की मौत 3 घायल, मृतकों में ग्वालियर का अनिकेत और घायलों में अक्षय शामिल, रेलवे कॉलोनी में पसरा मातम

ग्वालियर। रेलवे कॉलोनी में आज उस वक्त माहौल गमगीन हो गया। जब यहां रहने वाले हॉकी प्लेयर अनिकेत वरुण की मौत की खबर पहुंची। होशंगाबाद जिले में अनिकेत वरुण की दुर्घटना में मौत हो गई। जब वह हॉकी मैच खेलने के लिए इटारसी जा रहे थे। ग्वालियर का रहने वाला अनिकेत वरुण पांच बार नेशनल खेल चुका है और वर्तमान में वह एमपी हॉकी अकादमी भोपाल के लिए खेल रहा था। हादसे में अनिकेत की मौत के बाद जैसे ही खबर रेलवे कॉलोनी पहुंची तो यहां लोग गमगीन हो गए । अनिकेत के पिता और मां अशोक नगर में थे,जो होशंगाबाद रवाना हो गए। अनिकेत के भाई ने बताया कि वह सेंटर फॉरवर्ड का बहुत उम्दा खिलाड़ी था। उसके कोच भी दुखी है। कोच का कहना है कि अनिकेत जल्द ही इंडिया टीम में भी शामिल होने वाला था। लेकिन उससे पहले उसकी मौत की खबर आई।