बंगाली समाज की दुर्गा पूजा में शामिल हुए सपरिवार सिंधिया, की महाआरती
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज बंगाली समाज के नवदुर्गा उत्सव में भाग लिया। सन 1935 में सिंधिया राजवंश ने यहां दुर्गा पूजा की शुरुआत की थी। तब से लेकर आज तक सिंधिया परिवार का सदस्य नवमी पूजा के लिए बंगाली समाज के उत्सव में सम्मलित होते है। इस मौके पर सिंधिया के साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे, बेटे महाआर्यमान और बेटी भी मौजूद रहे। इस दौरान बंगाली समाज के पुरोहित ने सिंधिया परिवार से पूरे विधिविधान के साथ पूजा कराई। तदुपरांत सिंधिया परिवार ने महा आरती की। इस दौरान सिंधिया ने कहा कि नवदुर्गा के अवसर पर पूजा करना हमारी प्राचीन परंपरा है। दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत पर्व है। यही कामना करते है कि एमपी में सुख, शांति, समृद्धि रहे, लोगों में साम्प्रदायिक सद्भाव रहे। सभी वर्गों में साम्प्रदायिक सद्भाव के मामले में ग्वलियर की देश मे अलग पहचान है। मानस भवन में आयोजित बंगाली समाज के इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए।