माधव राव सिंधिया की पुण्यतिथि पर सत्येन्द्र के नेतृत्व में कुष्ठ रोग आश्रम में बांटे गए फल
ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शहर में आज कई कार्यक्रमों का आयोजन कर लोग अपने लाडले नेता को याद कर रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे कुष्ट आश्रम बहोड़ापुर पर फल वितरण किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुनील शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजन ने आश्रम में मौजूद मरीजों को फल वितरित किये। इस मौके पर सेवादल के पूर्व जिला अध्यक्ष पूरन सिंह कुशवाह, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, राजेन्द्र माहौर, जमील खान, अब्दुल रज्जाक, अनूप मिश्रा, सोहिल खान, अवधेश दिनारिया, अजय यादव, राजेन्द्र सेठी, प्रकाश कुशवाह, राजेश राजावत, राजेश बाबू आदि कांग्रेसजन उपस्थित रहे।