माधव राव सिंधिया की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने निकाली प्रभात फेरी ....

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की 18वीं पुण्यतिथि पर आज प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें कैबिनेट मंत्री समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। सोमवार को आयोजित प्रभात फेरी का नेतृत्व शहर जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने किया। जिसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हिस्सा लिया। इससे पहले प्रभात फेरी कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर नदीगेट चौराहा, जयेंद्र गंज, इंदरगंज, अचलेश्वर मंदिर होती हुई कटोराताल रोड स्थित स्व. माधवराव सिंधिया के समाधि स्थल अम्मा महाराज की छत्री पहुची। जहां कांग्रेसजन ने अपने लाडले नेता को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया।