स्व. माधवराव सिंधिया की 18वीं पुण्यतिथि पर प्रभात फेरी और भजन संध्या कल

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की 18वीं पुण्यतिथि पर कल प्रभात फेरी और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता आनंद शर्मा ने विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 30 सितम्बर को यानी सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रातः 7:30 बजे प्रभात फेरी निकालेगी। जिलाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में ये प्रभात फेरी कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर नदीगेट चौराहा, जयेंद्र गंज, इंदरगंज, अचलेश्वर मंदिर होती हुई कटोराताल रोड स्थित स्व. माधवराव सिंधिया की छत्री पहुचेगी। जहां कांग्रेसजन अपने लाडले नेता को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। वहीं इसी दिन शाम 4 बजे महाराज माधवराव सिंधिया की याद में भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। ये आयोजन छत्री में किया जाएगा, जिसका संयोजन पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल करेंगे।