संयुक्त राष्ट में पीएम नरेंद्र मोदी बोले-भारत ने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिये, इसलिये हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ आक्रोश
न्यूयॉर्क। पीएम नरेन्द्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र को संबोधित किया। यह यूएन में उनका दूसरा भाषण था। पीएम मोदी ने कहा कि गांधी जी की 150वीं जयंती पर यहां संबोधन करना गर्व का विषय है। उन्होंने हा कि भारत ने मुझे जो पहले से अधिक मजबूत जनादेश दिया है। उसकी वजह से मैं यहां दोबारा खड़ा हूं । पीएम मोदी ने आतंकवाद पर भी चर्चा की, उन्होंने कहा कि हम उस देश के वासी हैं, जिसने दुनिया को युद्ध नहीं, बुद्ध दिये और इसीलिये हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ आक्रोश है। ( मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से )