भाजपा के राश्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह से की मुलाकात

ग्वालियर। राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत देश के प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में अनुच्छेद -70 संपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने आज ग्वालियर में रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिह के घर गोले के मंदिर पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अशोक सिंह को अनुच्छेद-70 के संबंध में लिखी गई पुस्तक एक देश, एक संविधान और राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह का अनुच्छेद -70 को लेकर लोकसभा में दिए गए भाषण की प्रति भी भेंट की। इस अवसर पर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व मंत्री माया सिंह, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, मधुसूदन भदौरिया, कमल माखीजानी, पवन कुमार सेन, धीर सिंह भदौरिया उपस्थित थे।