मिग 21 हुआ दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित, जांच के आदेश जारी

भिंड/ ग्वालियर। भिंड जिले के गोहद कस्बे के ग्राम एण्डोरी में लोहारी के पुरा में वायु सेना का मिग-21 विमान क्रैश हो गया। हादसा आज सुबह करीबन 10 बजे का बताया जा रहा है। बताते हैं विमान क्रेश होने के बाद खेतों के बीच कीचड़ में गिरा, लेकिन इससे पहले दोनों पायलटों ने कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना मिलते ही हैलीकॉप्टर से वायुसेना के अधिकारी मौके पर पहुच गए। इसके अलावा भिंड जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर जा पहुंचे। बताया जा रहा है ग्वालियर में महाराजपुरा एयरवेज से मिग 21 ने रूटीन एक्सरसाइज के लिए उड़ान भरी थी। लेकिन तकनीकी खराबी आने से विमान क्रैश हो गया। दोनों पायलट सुरक्षित बताये जा रहे हैं। वायुसेना ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं।