23वीं दद्दा स्मृति संभागीय जूनियर फुटबाल 10 अक्टूबर से ....
ग्वालियर। नगर के ख्याति प्राप्त हाॅकी एवं फुटबाल के राष्ट्रीय खिलाड़ी स्वर्गीय श्री राजपाल सिंह चौहान (दद्दा) की स्मृति में 23वीं जूनियर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन 10 अक्टूबर से जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर किया जाएगा। आयोजन के संबंध में एक आवश्यक बैठक समिति के अध्यक्ष हाजी ए.के. खाॅन रिटा. डी.एस.पी. की अध्यक्षता में समिति के कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें उपस्थित समस्त सदस्यों ने ने आयोजन को लेकर अपनी सहमति जतायी।
जिला फुटबाल संघ के सचिव एवं आयोजन सचिव श्री शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रतियोगिता को विगत वर्ष कि भांति इस वर्ष भी संभागीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, ताकि पड़ोसी जिले भिण्ड, मुरैना, गुना, अशोक नगर, शिवपुरी, दतिया, आदि जिलों की टीमें भाग ले सकें। जिससे युवाओं को उभरने का मौका मिले। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष व सचिव की विधिवत घोषणा आगामी बैठक में सदस्यों की सर्वसम्मति से की जाएगी। बैठक में आयोजन संबंधित अलग-अलग बिंदुओं पर चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय किये गये। प्रतियोगिता का प्रभावी ढंग से आयोजन करने हेतु सर्वप्रथम जिला फुटबाल संघ से विधिवत अनुमति लिए जाने का सर्वसम्मति से निर्णय किया गया। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी से पात्राचार करने का निर्णय किया गया ताकि अधिक से अधिक स्कूली टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकें। आपको बता दें उक्त प्रतियोगिता लगभग (22 वर्षो) से सफलतापूर्वक आयोजित की जा रही है और इस वर्ष भी आयोजन भव्य हो इसके पूर्ण प्रयास किये जा रहे है।
बैठक में समिति अध्यक्ष हाॅजी ए.के. खाॅन, समिति सचिव श्री सत्यपाल सिंह चौहान, सहसचिव श्री सचिन पाॅल, प्रतियोगिता के संयोजक श्री अयोध्याशरण शर्मा, प्रचार प्रभारी श्री भूपेन्द्र शर्मा नानू, श्री राजेन्द्र शर्मा, श्री सुधीर तोमर, श्री महेश सविता, श्री अयोध्या गुप्ता, श्री अरविंद भदौरिया, श्री प्रवीण भार्गव, श्री ओम प्रकाश बाथम, श्री जितेन्द्र पाल सिंह वैश्य, श्री संजय चौहान, श्री फिरोज खान, श्री दिनेश चौहान आदि उपस्थित थे।