के.जी.एम. दुबे की पत्नी का निधन
ग्वालियर। पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह के पूर्व निज सचिव एवं पूर्व मंत्री श्रीमती माया सिंह के निज सहायक के.जी.एम. दुबे की पत्नी श्रीमती आशा दुबे का मंगलवार की शाम को निधन हो गया। वह परिवार के साथ चित्रकूट तीर्थयात्रा पर गईं थी, तभी दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। बुधवार को सुबह 11 बजे मीरानगर, बारादरी चौराहा, मुरार से उनकी शवयात्रा निकलेगी। जो मुरार स्थित श्मशानघाट पर पहुंचेगी। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।