जलधारा चढ़ाने से शिवजी प्रसन्न होते है - आचार्य शुक्ला

ग्वालियर। शिव पूजन में जलधारा से अभिषेक का विशेष महत्व है। अभिषेक का शाब्दिक अर्थ है स्नान करना या कराना। शिवजी के अभिषेक को रुद्राभिषेक भी कहा जाता है। रुद्राभिषेक का मतलब है भगवान रुद्र (शिव) का अभिषेक करना। शास्त्रों के अनुसार अभिषेक कई प्रकार के बताए गए हैं। रुद्रमंत्रों द्वारा शिवलिंग का अभिषेक किया जाता है, इसे ही रुद्राभिषेक कहा जाता है। अभिषेक जलधारा से किया जाता है। तुलसी मानस प्रतिष्ठान मैं आयोजित पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव दर्शन के महत्व को बताते हुए पंडित सत्यप्रकाश शुक्ला लल्लन जी महाराज, महादेव, सुदर्शनाचार्य एवं अन्य 11 विद्वानों के अनुसार समुद्र मंथन के समय दुर्लभ रत्नों के साथ ही भयंकर विष भी निकला था। इस विष की वजह से समस्त सृष्टि पर प्राणियों का जीवन संकट में आ गया था। सृष्टि को बचाने के लिए शिवजी ने इस विष का पान किया था। विष पान की वजह से शिवजी के शरीर में गर्मी का असर काफी तीव्र हो गया था। इस गर्मी को खत्म करने के लिए ही शिवलिंग पर लगातार जलधारा से अभिषेक करने की परंपरा प्रारंभ हुई। जल से शिवजी को शीतलता प्राप्त होती है और विष की गर्मी शांत होती है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती कुसुम प्रभात जादौन, श्रीमती दिव्या राकेश जादौन, श्रीमती कमलेश शिवकुमार शर्मा, श्रीमती शर्मिला भूपेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती रुकमणी अमित परिहार, श्रीमती ममता संजय प्रजापति, श्रीमती शशि राधा रमन राय ने बताया कि शिवलिंग पर ऐसी कई चीजें अर्पित की जाती हैं, जिनकी तासीर ठंडी होती है। ठंडी तासीर वाली चीजों से शिवजी को शीतलता प्राप्त होती है। जो भी भक्त नियमित रूप से शिवलिंग पर जल अर्पित करता है, उसे सभी सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं। कार्यों में भाग्य का साथ भी मिलने लगता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से विहवल सेंगर, रवि यादव, शुभम यादव, नीलेश तिवारी आदि भक्तजनों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बड़े उत्साह से भागीदारी निभाई एवं शिवओपासना की शिवलिंग निर्माण निशुल्क है जो भी भक्तजन इस धार्मिक आयोजन में भाग लेना चाहते हैं वह मानस भवन में सुबह 9:00 बजे संपर्क कर सकते हैं।