देवी पार्वती जी ने शिव को पाने के लिए की थी पार्थिव शिवलिंग पूजा - आचार्य सत्य प्रकाश शुक्ला

ग्वालियर। सतयुग में स्वर्ण, त्रेतायुग में रत्न, द्वापर युग में पारद व कलयुग में पार्थिव शिवलिंग का अधिक महत्व है। कलयुग में अमीर-गरीब या शूद्र कोई भी हो, पार्थिव शिवलिंग बना कर भगवान शिव की आराधना कर सकता है। यह बात मानस भवन में चल रहे पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं शिव अर्चन महायज्ञ के दौरान तीसरे दिवस आचार्य सत्य प्रकाश शुक्ला (लल्लन महाराज), सुनील शास्त्री एवं राजेश शास्त्री व 11 विद्वानों ने अनुष्ठान के दौरान कही उन्होंने शिवलिंग का महत्व बताते हुए कहा कि चंद्रमा को राजा दक्ष के श्राप से क्षय रोग हो गया था। मुक्ति पाने के लिए चंद्रमा ने पार्थिव शिवलिंग बना कर शिव भगवान की आराधना कर मुक्ति पाई थी। पार्वती माता ने भी शिव को पाने के लिए पूरे श्रावण मास पार्थिव शिवलिंग बना कर आराधना कर भगवान को प्राप्त किया, तब भगवान शिव ने प्रसन्न होकर माता पार्वती को वरदान दिया था कि कलयुग में जो भी श्रावण मास में पार्थिव शिवलिंग बनाकर मेरी आराधना करेगा, उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होकर अर्थ, धर्म, काम व मोक्ष को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान श्रीमती दिव्या राकेश जादौन, श्रीमती कमलेश शिवकुमार शर्मा, श्रीमती शकुंतला विहवल सेंगर, श्रीमती शर्मिला भूपेंद्र सिंह परिहार, श्रीमती दीक्षा अनंत शर्मा, श्रीमती एवं राकेश चौहान, शुभम यादव, उपेन्द्र तोमर, रवि यादव, संजय प्रजापति आदि भक्तजनों ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण में बड़े उत्साह से भागीदारी निभाई एवं शिवओपासना की शिवलिंग निर्माण निशुल्क है जो भी भक्तजन इस धार्मिक आयोजन में भाग लेना चाहते हैं वह मानस भवन में सुबह 9:00 बजे संपर्क कर सकते हैं।