ग्वालियर क्षेत्र पर मिलावट का जो दाग लगा है, वह हमारे और आप सबके सामूहिक प्रयासों से शीघ्र दूर करेंगे - अनूप सिंह

ग्वालियर। फूड सेफ्टी एक्ट पर जागरूकता के उद्देश्य से म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्बारा सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार में अपर कलेक्टर-श्री अनूप सिंह, एसडीएम एवं अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा-श्रीमती पुष्पा पुषाम, फूड सेफ्टी अधिकारी-श्री रवि शिवहरे एवं फूड सेफ्टी के विशेषज्ञ अभिभाषक-श्री सौरभ अग्रवाल व एडीपीओ उपस्थित थे। सेमीनार में सर्वप्रथम चेम्बर पदाधिकारियों द्बारा अतिथियों का बुके भेंटकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर चेम्बर अध्यक्ष विजय गोयल द्बारा स्वागत उद्बोधन में कहा कि चेम्बर का यह प्रयास रहता है कि व्यापारियों एवं उद्योगपतियों के साथ उनकी कठिनाईयों एवं परेशानियों में हमेशा खड़ा रहे। हमारा यह भी प्रयास रहता है कि हमारे व्यापारी शुद्घ और साफ व्यवसाय करें। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता के लिए युद्घ स्तर पर अभिायान चलाया है, चेम्बर उसमें सहभागी है परंतु इसका अर्थ यह नहीं है कि हम व्यापारी के विरोध में हैं। जागरूकता के अभाव में छोटी-मोटी चीजों पर भी मुकदमे बन जाते हैं, इससे जागरूकता के लिए कलेक्टर से जागरूकता अभियान चलाने का हमारे द्बारा आग्रह किया गया था, उसी कड़ी में यह सेमीनार आयोजित किया गया है। आशा है कि इस सेमीनार से हम सभी लाभांवित होंगे। कार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव डॉ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि जब किसी संस्थान पर सैम्पलिंग की जाती है तो संस्थान का संचालक यदि अपने लीगल एडवाइजर को बुलाना चाहा तो उसे इसकी अनुमति दी जानी चाहिए। साथ ही कार्यवाही करते वक्त यह भी ध्यान रखा जाए यदि किसी व्यापारी की प्रथम गलती है, उसके प्रति सॉफ्ट नजरिया अपनाया जाना चाहिए। अपर कलेक्टर श्री अनूप सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में फूड सेफ्टी पर अभियान चलाया जा रहा है, सबसे बदनाम क्षेत्र के रूप में ग्वालियर, मुरैना और भिण्ड का नाम आता है। इसे दूर करने के लिए ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आपने कहा कि सैम्पलिंग के दौरान यदि कोई व्यापारी अपने लीगल एडवाइजर को बुलाना चाहे तो हम इसके विरोधी नहीं है। आपने कहा कि जिस तरह हम घर में खाना बनाते वक्त साफ-सफाई व शुद्घता का ख्याल रखते हैं, वैसा ही नजरिया हमें अपने कारोबार में भी रखना चाहिए। अपने स्टाफ को शुद्घता व साफ-सफाई के लिए कारोबारी निर्देश दें और सीसीटीव्ही के माध्यम से इस पर नजर रखें तथा समय-समय पर इसकी जांच भी करते रहें। आपने कहा बिना रजिस्ट्रेशन/लायसेंस के कारोबार नहीं करें। कई बार देखने में आता है कि व्यापारी का सैम्पल तो पास हो गया परंतु रजिस्ट्रेशन/लायसेंस नहीं था, तो कार्यवाही एक्ट के अनुसार होती है। आपने कहा कि ग्वालियर पर जो मिलावट का दाग लगा है, वह आपके और हमारे सामूहिक प्रयासों से शीघ्र ही दूर करेंगे। एसडीएम-श्रीमती पुष्पा पुषाम ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रमुख बिन्दुओं पर पॉवर पॉइंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि व्यापारी बिना रजिस्ट्रेशन/लायसेंस के खाद्य पदार्थों का विक्रय न करें। १२ लाख तक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए रजिस्ट्रेशन तथा १२ लाख से ऊपर टर्नओवर होने पर लायसेंस लेना अनिवार्य होता है। २० करोड़ से अधिक टर्नओवर वाले कारोबारियों के लिए केन्द्रीय लायसेंस जारी किया जाता है। आगे उन्होंने फूड सेफ्टी अधिकारी द्बारा लिये जाने वाले सैम्पल के असुरक्षित, अमानक एवं मिथ्याछाप पाये जाने पर की जाने वाली कार्यवाही, सजा, जुर्माना आदि पर विस्तार से जानकारी दी। आपने कहा कि फूड लायसेंस आवेदनकर्ता को शीघ्र मिले इसके लिए हमारे द्बारा विशेष प्रयास किए जायेंगे। सेमीनार में चेम्बर के पूर्व उपाध्यक्ष-सुरेश बंसल, राजेश बांदिल ‘मनीष’, अश्‍विनी कुमार सोमानी, पारस जैन, नितिनजी, मनोहर लाल भल्ला, दीपक श्रीचंद जैस्वानी आदि कारोबारियों द्बारा अपनी जिज्ञासाओं संबंधी सवाल पूछे गए। जिनका जबाव उपस्थित अधिकारियों एवं फूड सेफ्टी विशेषज्ञ द्बारा दिया गया। सेमीनार के अंत में अतिथियों को चेम्बर पदाधिकारियों द्बारा स्मृति चिन्ह प्रदान किये गये। सेमीनार का संचालन मानसेवी सचिव-डॉ. प्रवीण अग्रवाल द्बारा तथा आभार उपाध्यक्ष पारस जैन द्बारा व्यक्त किया गया। सेमीनार में मानसेवी संयुक्त सचिव-ब्रजेश गोयल सहित काफी संख्या में कार्यकारिणी समिति सदस्यगण व व्यापारी एवं उद्योगपति उपस्थित थे।