वीडियो जर्नलिस्ट करन वारसी को पितृ शोक
ग्वालियर। बंसल न्यूज़ के वीडियो जर्नलिस्ट करन वारसी के पिता ओमप्रकाश वारसी (75) का बीती शाम निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। आज दोपहर उनके निज निवास चिटनीस की गौठ से अंतिम यात्रा लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम पहुची, जहां उन्हें मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र करन ने दी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहर के पत्रकार एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।